Categories लोड हो रही हैं...

जाकिर गैसावत निर्विरोध उपाध्यक्ष बने, मकराना में हुआ स्वागत

मकराना संगमरमर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन गैसावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

लक्ष्मण सिंह मैढ़20 June 2026
जाकिर गैसावत निर्विरोध उपाध्यक्ष बने, मकराना में हुआ स्वागत

संगमरमर व्यापार मंडल मकराना के चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन गैसावत (फिरकिया) के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शहर में खुशी का माहौल है। उनके निर्विरोध चुने जाने के बाद विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहां व्यापारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मंगलाना मार्ग स्थित अमन मार्बल परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शरीफ चौधरी के सानिध्य में जाकिर हुसैन गैसावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए मकराना मार्बल उद्योग के हितों में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद शरीफ चौधरी ने कहा कि मकराना का संगमरमर विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसके बावजूद समय-समय पर यह भ्रम फैलाया जाता है कि मकराना में मार्बल समाप्त हो गया है। ऐसे भ्रामक प्रचार को दूर कर मकराना मार्बल की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता को देश-दुनिया के सामने रखने की आवश्यकता है।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मकराना संगमरमर व्यापार और व्यापारिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उद्योग के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

स्वागत समारोह में मार्बल उद्यमी मुख्त्यार अहमद गैसावत, अब्दुल रशीद खत्री, जाकिर हुसैन खत्री, नगर परिषद मकराना के निवर्तमान पार्षद रब्बान चौधरी, हाजी न्याज मोहम्मद सिसोदिया, शाहदत अली गैसावत, अब्दुल अजीज सिसोदिया, मोहम्मद सलीम गैसावत, शब्बीर अहमद, जाकिर हुसैन चौहान, अब्दुल हमीद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद इलियास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि संगमरमर व्यापार मंडल के चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने के कारण जाकिर हुसैन गैसावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। उनके निर्वाचन को लेकर मार्बल व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #ZakirGasawat #MarbleIndustry #MakranaMarble #MarbleTradersAssociation #BusinessNews #RajasthanNews #TradeAssociation #MakranaBusiness #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #LocalNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

जाकिर गैसावत निर्विरोध उपाध्यक्ष बने, मकराना में हुआ स्वागत | eNews Bharat