Categories लोड हो रही हैं...

जहरीले दाने खाने से चार भेड़ों की दर्दनाक मौत

सैथल थाना क्षेत्र में जहरीले दाने खाने से चार भेड़ों की मौत हो गई। पशुपालकों की शिकायत पर पुलिस और मेडिकल टीम जांच में जुटी।

सत्यनारायण शर्मा डूबू11 June 2026
जहरीले दाने खाने से चार भेड़ों की दर्दनाक मौत

सैथल थाना क्षेत्र में चलाना बालाजी महाराज मंदिर के पास खेतों में जहरीले दाने खाने से चार भेड़ों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रधान गुर्जर निवासी जारतोलाई, थाना रूपनगढ़ जिला अजमेर तथा गोरधन निवासी छापरी, थाना फुलेरा जिला जयपुर अपने भेड़ों के रेवाड़े के साथ चलाना बालाजी क्षेत्र के पास डेरा डाले हुए थे। इसी दौरान भेड़ों ने खेतों में पड़े संदिग्ध दाने खा लिए, जिससे चार भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

पशुपालकों ने आरोप लगाया है कि बावरिया समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा जहरीले दाने डाले गए थे, जिसके कारण यह घटना हुई। मामले को लेकर पशुपालकों ने सैथल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मेडिकल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मृत भेड़ों की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता का माहौल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SheepDeath #AnimalNews #RajasthanNews #Saithal #AjmerNews #PoliceInvestigation #Livestock #BreakingNews #RuralNews #AnimalHusbandry #CrimeNews #LocalNews #EnewsBharat #HindiNews #LatestUpdate

जहरीले दाने खाने से चार भेड़ों की दर्दनाक मौत | eNews Bharat