WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए अब पैसे देने होंगे?
अगर आपने भी सोशल मीडिया पर पढ़ा है कि 1 अक्टूबर से WhatsApp पर मैसेज भेजने के पैसे लगेंगे, तो पूरी खबर समझना जरूरी है। सामान्य WhatsApp यूजर्स के लिए ऐसा कोई चार्ज लागू नहीं हुआ है। बदलाव WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और बिजनेस पर लागू हुआ है।
यानी अगर आप WhatsApp पर दोस्तों या परिवार को मैसेज भेजते हैं, ग्रुप में चैट करते हैं या सामान्य तौर पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हर मैसेज के लिए पैसे नहीं देने होंगे।
किन लोगों को देना होगा चार्ज?
नया चार्ज उन बिजनेस पर लागू है जो WhatsApp Business Platform/API के जरिए ग्राहकों से बड़े पैमाने पर बातचीत करते हैं।इसमें कंपनियों के ऑर्डर अपडेट, डिलीवरी की जानकारी, अकाउंट से जुड़े अपडेट और ग्राहक सेवा से जुड़े मैसेज शामिल हो सकते हैं।उदाहरण के तौर पर किसी ऑनलाइन कंपनी की तरफ से ऑर्डर कन्फर्मेशन या डिलीवरी अपडेट WhatsApp पर भेजा जाता है, तो उस तरह के यूटिलिटी मैसेज पर कंपनी को शुल्क देना पड़ सकता है।
सर्विस मैसेज के लिए 1,000 फ्री मैसेज
नए नियम में हर बिजनेस फोन नंबर के लिए हर महीने 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त रखे गए हैं।1,000 मैसेज की सीमा पूरी होने के बाद अतिरिक्त सर्विस मैसेज पर शुल्क लगेगा। भारत में इसकी दर ₹0.115 प्रति डिलीवर मैसेज, यानी 11.5 पैसे है। यह दर टैक्स से पहले है।18% GST जोड़ने पर यह राशि करीब ₹0.136 यानी 13.6 पैसे प्रति मैसेज बैठती है।
WhatsApp Business की नई रेट
भारत में 1 अक्टूबर 2026 से लागू बेस रेट के मुताबिक Service, Utility और Authentication मैसेज के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। Marketing मैसेज की दर इससे ज्यादा है।
इन दरों पर लागू टैक्स या थर्ड-पार्टी प्रोवाइडर की फीस अलग हो सकती है।
24 घंटे वाली फ्री विंडो में क्या बदला?
पहले जब कोई ग्राहक बिजनेस को WhatsApp पर मैसेज करता था, तो 24 घंटे की ग्राहक सेवा विंडो में बिजनेस कुछ सर्विस और यूटिलिटी मैसेज बिना अलग मैसेज चार्ज के भेज सकता था।
1 अक्टूबर से इस व्यवस्था में बदलाव हुआ है। अब 24 घंटे की इस विंडो में भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेज, जैसे ऑर्डर या डिलीवरी अपडेट, पर भी चार्ज लग सकता है।
हालांकि सामान्य सर्विस रिप्लाई के लिए हर महीने 1,000 मुफ्त मैसेज की सीमा रखी गई है।
भुगतान कौन करेगा?
इस चार्ज का भुगतान कंपनियां और बिजनेस करेंगे, उनके ग्राहक नहीं।
यानी अगर किसी कंपनी ने WhatsApp Business Platform के जरिए आपको ऑर्डर अपडेट भेजा है, तो उस मैसेज का शुल्क कंपनी के WhatsApp Business अकाउंट पर लागू होगा। सामान्य ग्राहक को उस मैसेज के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे।



