12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। 12 वर्षीय बच्ची के रेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी क्राइम सीन दोबारा दिखाने के दौरान हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, बारुईपुर इलाके में आरोपी प्रभास मंडल को घटना स्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और भागने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रभास मंडल गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
4 जुलाई को लापता हुई थी बच्ची
यह मामला 4 जुलाई का है, जब 12 साल की एक बच्ची अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन 5 जुलाई को उसका शव एक तालाब से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।
दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने प्रभास मंडल और आनंद सरदार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी आनंद सरदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
एनकाउंटर की भी होगी जांच
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई है, लेकिन नियमानुसार इस पूरे




