Categories लोड हो रही हैं...

बोहत में वृद्ध दंपती पेंशन बंद से परेशान भटकते रहे

बोहत ग्राम पंचायत के वृद्ध मोहनलाल माली अपनी पत्नी की बंद पेंशन चालू करवाने के लिए कई महीनों से पंचायत और उपखण्ड कार्यालय के चक्कर

जयप्रकाश शर्मा10 June 2026
बोहत में वृद्ध दंपती पेंशन बंद से परेशान भटकते रहे

मांगरोल क्षेत्र की बोहत ग्राम पंचायत में एक वृद्ध दंपती पेंशन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मोहनलाल माली अपनी बीमार पत्नी की बंद पेंशन को चालू करवाने के लिए पिछले छह महीनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

जानकारी के अनुसार मोहनलाल माली के पास केवल एक-दो बीघा जमीन है, जिससे वह किसी तरह जीवन यापन करते हैं। पेंशन ही उनके परिवार के लिए मुख्य सहारा थी, लेकिन पत्नी की पेंशन बंद होने के बाद आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है।

पीड़ित ने बताया कि वह पंचायत से लेकर उपखण्ड कार्यालय तक कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। न तो पेंशन शुरू हुई है और न ही किसी स्तर पर उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया गया है।

वर्तमान में मोहनलाल माली एक जर्जर मकान की दीवार पर टीन डालकर रहने को मजबूर हैं। उनका मकान बारिश के कारण पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसका मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। रहने के लिए सुरक्षित घर तक नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों और संयुक्त किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इस स्थिति पर रोष जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे गरीब और असहाय लोगों की समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाना चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PensionIssue #OldAgeProblem #BohatVillage #RajasthanNews #ElderlyCare #SocialSecurity #GramPanchayat #MangarolNews #VillageNews #FarmerIssue #LocalNews #EnewsBharat #BreakingNews #PoorFamily #WelfareScheme

बोहत में वृद्ध दंपती पेंशन बंद से परेशान भटकते रहे | eNews Bharat