Categories लोड हो रही हैं...

अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा मकराना में संपन्न

मकराना में अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई, जिसमें 140 विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती दी।

लक्ष्मण सिंह मैढ़4 May 2026
अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा मकराना में संपन्न

प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को मकराना केंद्र पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह परीक्षा मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी, सुभाष नगर, मकराना में आयोजित की गई, जिसमें कुल 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वकर्मा मंदिर मकराना के अध्यक्ष किस्तूर चन्द जांगिड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर—दो वर्गों में आयोजित की गई थी।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना, उन्हें मेंटरशिप व काउंसलिंग उपलब्ध कराना तथा कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना रहा। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धेय श्री दिनेश कुमार जांगिड़ सारंग (IRS) के सपने को साकार रूप मिला।

परीक्षा के दौरान भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। अर्जुन पलाड़िया, गणपत लाल हर्षवाल, श. किस्तूरचंद जांगिड़ (मंदिर समिति अध्यक्ष) सहित अन्य भामाशाहों द्वारा विद्यार्थियों के लिए जलपान एवं पुरस्कारों की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वालंटियर के रूप में उमाशंकर, वेद प्रकाश, मुरारी लाल, गणपत, पूनमचंद, नेमीचंद, भागचंद, रामदेव, जानकीलाल, नौरत, रामेश्वर लाल, हेमराज का सराहनीय सहयोग रहा।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बाबूलाल विश्नोई एवं जगदीश प्रसाद छंगानी का विशेष योगदान रहा। परीक्षा के केंद्र अधीक्षक भैरू प्रसाद जांगिड़ (बरवाला) एवं केंद्र परीक्षा प्रभारी कैलाश झाला रहे।

यह परीक्षा जिला परीक्षा प्रभारी मनोज जांगिड़ एवं जितेंद्र जांगिड़ के सानिध्य में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

आयोजन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, भामाशाहों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #विश्वकर्मा_समाज #GK_Competition #राजस्थान_शिक्षा #प्रतियोगिता_परीक्षा #EducationNews #Students #MakranaNews #RajasthanNews #Exam

अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा मकराना में संपन्न | eNews Bharat