Categories लोड हो रही हैं...

विश्व आदिवासी दिवस: सवाई माधोपुर में 9 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह

विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सवाई माधोपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह के लिए परिषद ने पीले चावल, पंपलेट बांटकर जनसंपर्क अभियान तेज किया।

eNews Bharat31 July 2026
विश्व आदिवासी दिवस: सवाई माधोपुर में 9 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह

विश्व आदिवासी दिवस के प्रदेश स्तरीय समारोह के लिए पीले चावल व पंपलेट बांटकर दिया आमंत्रण

सवाई माधोपुर। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद राजस्थान के तत्वावधान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीले चावल एवं आमंत्रण पंपलेट वितरित कर लोगों को समारोह में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। साथ ही समाज के लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कै. सी. घुमरिया के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदेश स्तरीय समारोह को लेकर जिला अध्यक्ष भवानी शंकर घुड़ासी ने बताया कि जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां आदिवासी समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान, सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उद्देश्य से परिषद द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

भवानी शंकर घुड़ासी ने बताया कि 9 अगस्त को आयोजित समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा को बढ़ावा, युवाओं को रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा आदिवासी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित समारोह में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील भी की।

समारोह की तैयारियों को लेकर परिषद की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रचार-प्रसार समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार राधेश्याम मीणा, शंकरलाल पटेल (पीलोदा), रामनिवास पटेल (सूरवाल), संगठन के कोषाध्यक्ष

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
आर.के. बड़गोट्या (सोदास), मदनलाल (रामड़ी), पृथ्वीराज मीणा (रामड़ी), कन्हैया लाल, हरफूल, रामेश्वर, मुकुट, रामनाथ, कमल, लखपत मेडिया, सुखपाल, राधेश्याम तहसीलदार, भवानी शंकर पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं।

परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन आदिवासी समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता को नई दिशा देगा। साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक नेतृत्व के प्रति प्रेरित करने का भी प्रयास किया जाएगा। पूरे जिले में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #TribalCommunity #AdivasiSamaj #TribalRights #SocialAwareness #RajasthanEvents #eNewsBharat

विश्व आदिवासी दिवस: सवाई माधोपुर में 9 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह | eNews Bharat