Categories लोड हो रही हैं...

विराटनगर में एसपी सतवीर सिंह ने जनसुनवाई आयोजित की

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में एसपी सतवीर सिंह ने प्रागपुरा थाने में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं और त्वरित न्याय का भरोसा दिया।

मामराज मीणा4 April 2026
विराटनगर में एसपी सतवीर सिंह ने जनसुनवाई आयोजित की

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में जिला कोटपूतली बहरोड के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रागपुरा में शिकायतों की जनसुनवाई एसपी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एसपी सतवीर सिंह का स्वागत जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा सखियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस जनसुनवाई में वृत्त विराटनगर सहित पूरे वृत्त क्षेत्र के विभिन्न थानों से आए परिवादियों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

जनसुनवाई में सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसका उद्देश्य मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना है।

सतवीर सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें।

वीडियो बाइट: सतवीर सिंह, एसपी


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ़्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Viratnagar #SPJansunwayi #SatveerSingh #PragpuraPolice #PublicGrievance #LawAndOrder #RajasthanNews

विराटनगर में एसपी सतवीर सिंह ने जनसुनवाई आयोजित की | eNews Bharat