Categories लोड हो रही हैं...

जितेंद्र मीणा ने जन्मदिन पर 17वीं बार रक्तदान किया

विराटनगर में जितेंद्र कुमार मीणा ने अपने जन्मदिन पर 17वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज चरण कौर की मदद की और युवाओं को प्रेरित किया

मामराज मीणा30 April 2026
जितेंद्र मीणा ने जन्मदिन पर 17वीं बार रक्तदान किया

विराटनगर (जयपुर) में मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के रक्तवीर जितेंद्र कुमार मीणा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 17वीं बार रक्तदान किया।

गांव काजरी सिलोर निवासी जितेंद्र कुमार मीणा हमेशा अपने जन्मदिन और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करते रहते हैं। 30 अप्रैल 2026 को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर रक्तदान की तैयारी थी, इसी दौरान फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज चरण कौर को रक्त की आवश्यकता की सूचना मिली।

शिवराज बैरागी और सरजीत सिंह ने रक्तकोष फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा से संपर्क किया। इसके बाद रामलक्ष्मण मीणा ने तुरंत जितेंद्र कुमार मीणा से बात कर उन्हें बूंदी ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान के बाद यह ब्लड बूंदी ब्लड बैंक से बड़ा नया गांव के लवप्रीत सिंह द्वारा चरण कौर के लिए फीमेल मेडिकल वार्ड में पहुंचाया गया।

जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह उनका 17वां रक्तदान है और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि प्रत्येक वर्ष 2 से 4 बार रक्तदान अवश्य करें, जिससे किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#विराटनगर #जयपुर #रक्तदान #जितेंद्रमीणा #मानवसेवा #ब्लडडोनेशन #बूंदीब्लडबैंक #रक्तकोषफाउंडेशन #चरणकौर #eNewsBharat

जितेंद्र मीणा ने जन्मदिन पर 17वीं बार रक्तदान किया | eNews Bharat