Categories लोड हो रही हैं...

वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक शर्मा ने किए सेवा और सम्मान

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने 64वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर योगा प्लेटफॉर्म का लोकार्पण, गौपूजन, वृद्धजनों का आशीर्वाद और सेवा कार्य किए।

रवि गौतम12 June 2026
वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक शर्मा ने किए सेवा और सम्मान

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने अपनी 64वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सपत्नीक एवं सपरिवार विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने खेल संकुल बूंदी में विधायक कोष से स्वीकृत 14.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित योगा प्लेटफॉर्म का विधिवत लोकार्पण किया और इसे योग साधकों एवं आमजन को समर्पित किया।

विश्व योग दिवस से पूर्व विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा बूंदीवासियों को यह विशेष सौगात दी गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इसके बाद विधायक हरिमोहन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी राधा मोहन शर्मा ने नैनवां रोड स्थित बड़ाराम गौशाला में पहुंचकर गौमाता का पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गौशाला में गौवंश के लिए एक ट्रॉली हरा चारा, लापसी एवं लड्डू की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक दंपति का साफा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

गौशाला कार्यक्रम के बाद विधायक दंपति सुदामा सेवा संस्थान वृद्धाश्रम "आसरा" पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने विधायक हरिमोहन शर्मा एवं राधा मोहन शर्मा का मुंह मीठा करवाकर वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि बूंदीवासियों की दुआएं, गौमाता का आशीर्वाद और वृद्धजनों का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि उनका बूंदी की जनता से केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है और वे जीवनभर क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। विधायक शर्मा ने बूंदी के विकास के लिए निरंतर कार्य करने और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

विधायक शर्मा की 64वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने पहुंचकर विधायक दंपति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, उपसभापति लटूर भाई, पूर्व प्रधान भगवान नवल, पूर्व सभापति मधु नुवाल, वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, बृजमोहन यादव, बाबूलाल वर्मा, मनवीर सिंह, इमरान देशवाली, अशोक जैन, रघु शर्मा, प्रेम प्रकाश, शांति सोनी, संजय शर्मा, मुकेश जैन, योग गुरु दीपक गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#HarimohanSharma #BundiNews #BundiMLA #MarriageAnniversary #YogaPlatform #InternationalYogaDay #GauSeva #SocialService #RajasthanNews #CongressNews #PublicService #BundiDevelopment #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक शर्मा ने किए सेवा और सम्मान | eNews Bharat