Categories लोड हो रही हैं...

विश्व हिंदू परिषद बैठक में नव वर्ष उत्सव की रूपरेखा तय

बकानी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की बैठक में नव वर्ष उत्सव और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

रमेश चंद्र शर्मा17 March 2026
विश्व हिंदू परिषद बैठक में नव वर्ष उत्सव की रूपरेखा तय

हिंदू नव वर्ष को भव्यता प्रदान करने हेतु विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक स्वामी रामेश्वर आश्रम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बकानी में आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ रहेला ने की। जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और समस्त कार्यकर्ताओं को नव वर्ष संवत्सर को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राम उत्सव, दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग, मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग, बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग और विश्व हिंदू परिषद प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। बैठक का संचालन विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री संदीप प्रजापति ने किया। इस अवसर पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक भूपेंद्र मेहर, मातृशक्ति प्रखंड संयोजक प्रीति ट्रेलर, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजक शेफाली पारेता, प्रखंड गो रक्षक लखन गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में खंड मंत्री ललित वैष्णव, जितेंद्र सेन, जागृति चौरसिया, पूजा दांगी, प्रियंका राठौर, कीर्ति पूजा डांगी, आशीष शर्मा, अशोक कंवर, हंसराज वर्मा, इंद्र गुर्जर, पवन पारेता, जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र पारेता, सचिन शर्मा, भगवान लोधा और

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
पवन कुशवाहा सहित अन्य ने नवीन सदस्यता ग्रहण की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#VHP #BajrangDal #DurgaVahini #Matrushakti #NavVarsh2026 #RajasthanNews #HinduFestival #CommunityEvent #TrainingProgram #Bkani

विश्व हिंदू परिषद बैठक में नव वर्ष उत्सव की रूपरेखा तय | eNews Bharat