राज्य सरकार के निर्देशन एवं जिला प्रशासन जयपुर के नेतृत्व में सोमवार से प्रदेशभर में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” का आगाज किया गया। यह अभियान 25 मई से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक संचालित किया जाएगा।
इसी क्रम में ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ नगरी देवयानी सरोवर पर उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संचयन एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न आयोजन किए गए।
अभियान की शुरुआत देवयानी सरोवर पर जल पूजन से हुई। इसके बाद वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली गई तथा पीपल पूजन किया गया। साथ ही पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए परिंडे बांधने, सड़क स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका सांभर अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष छगनलाल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय शाकंभरी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




