वंदे गंगा अभियान के तहत बांण गंगा नदी की जेसीबी मशीन से सफाई
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा अभियान और जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत नगर पालिका मांगरोल द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र की बांण गंगा नदी में फैली गंदगी को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।
नगर पालिका मांगरोल के सहायक अभियंता भावेश रजत के नेतृत्व तथा कनिष्ठ अभियंता अक्षय गालव की देखरेख में जेसीबी मशीनों की सहायता से बांण गंगा नदी की सफाई करवाई जा रही है। नदी में जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वर्षा ऋतु में पानी के बहाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
अभियान के दौरान जल संरक्षण के महत्व को लेकर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों को जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि आगामी बरसात को देखते हुए नगर के सभी प्रमुख एवं बड़े नालों की सफाई का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या को कम करने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
नगर पालिका का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




