Categories लोड हो रही हैं...

वल्लभनगर क्षेत्र में एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान शुरू

वल्लभनगर क्षेत्र में 6 मई को एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अभिषेक धिंग5 May 2026
वल्लभनगर क्षेत्र में एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान शुरू

राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु “एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान” का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिनांक 6 मई 2026 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सालेड़ा में प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, सारंगपुरा भिंडर में 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, पीथलपुरा में दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक, अमरपुरा जागीर में 4:30 बजे से 6:00 बजे तक तथा लूणदा में शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक अभियान का संचालन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर इस अभियान के प्रभारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी होंगे। वहीं रथ यात्रा के प्रभारी के रूप में बालूलाल प्रजापत (पंचायत प्रसार अधिकारी) एवं सह प्रभारी के रूप में प्रमोद साकदीप (कृषि अधिकारी) नियुक्त किए गए हैं।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठा सकें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #वल्लभनगर #ग्रामरथअभियान #एलईडीवैन #सरकारीयोजना #ग्रामीणविकास #राजस्थान #कृषक #पशुपालक #AwarenessCampaign