Categories लोड हो रही हैं...

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया संग आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना, सपना हुआ साकार

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए। बीसीसीआई से जर्सी मिलने पर उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा पल बताया।

eNews Bharat23 June 2026
वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया संग आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना, सपना हुआ साकार

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी मंगलवार को सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए। इस खास मौके पर बीसीसीआई की ओर से उन्हें जर्सी नंबर-3 होटल में भिजवाई गई। अपनी टीम इंडिया की जर्सी हाथ में लेने के बाद सूर्यवंशी कुछ देर तक उसे निहारते रहे। यह भावुक पल कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया।

जर्सी भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने वैभव सूर्यवंशी को सौंपी। जर्सी लेने से पहले सूर्यवंशी ने रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर सम्मानपूर्वक टीम इंडिया की जर्सी ग्रहण की। इस भावुक पल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

बोले- आज मेरा सपना पूरा हो गया

टीम इंडिया के साथ पहली बार दौरे पर रवाना होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा,

"इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।"

युवा बल्लेबाज के इस भावुक बयान ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। अब सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#वैभव_सूर्यवंशी #TeamIndia #IndianCricket #BCCI #IrelandTour #EnglandTour #CricketNews #SportsNews #eNewsBharat #HindiNews #BreakingNews #IndianTeam

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया संग आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना, सपना हुआ साकार | eNews Bharat