Categories लोड हो रही हैं...

वैभव सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पोस्ट से टीम इंडिया डेब्यू की अटकलें तेज

वैभव सूर्यवंशी के 'New Chapter' इंस्टाग्राम पोस्ट से टीम इंडिया डेब्यू की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मौका मिलने की उम्मीद।

eNews Bharat4 July 2026
वैभव सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पोस्ट से टीम इंडिया डेब्यू की अटकलें तेज

क्या आज पूरा होगा वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू का सपना?

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को "New Chapter" लिखी एक स्टोरी साझा कर क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है।

हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन या बीसीसीआई की ओर से अब तक वैभव के डेब्यू को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

गेंदबाजी कोच ने बदलाव के संकेत नहीं दिए

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने मैच से पहले कहा कि टीम दूसरे मुकाबले में ज्यादा बदलाव करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा टी-20 रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है।

डेब्यू नहीं मिलने पर दिग्गजों ने जताई नाराजगी

वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। आयरलैंड दौरे में उनके डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। आयरलैंड सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।

इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी वैभव को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, पूर्व कोच रवि शास्त्री और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी सवाल उठाए थे।

सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चयन

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चयनित होकर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

  • वैभव सूर्यवंशी – 15 वर्ष 71 दिन

  • शेफाली वर्मा – 15 वर्ष 220 दिन

  • सचिन तेंदुलकर – 16 वर्ष 194 दिन

टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी सौंपी। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी प्रदान की। इस दौरान वैभव ने पहले रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर जर्सी ग्रहण की।

आईसीसी की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
के तहत इंग्लैंड दौरे पर वैभव को अलग चेंजिंग रूम उपलब्ध कराया गया है। साथ ही उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति दी गई है।

रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

पिछले महीने इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।

वहीं IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक विस्फोटक शतक भी जड़ा।

अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या इंतजार अभी और लंबा होगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#VaibhavSuryavanshi #INDvsENG #IndianCricket #BCCI #T20Cricket #EnglandTour #IPL2026 #RajasthanRoyals

वैभव सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पोस्ट से टीम इंडिया डेब्यू की अटकलें तेज | eNews Bharat