उपखंड क्षेत्र टोडारायसिंह के उनियारा खुर्द गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को बच्चों के शुरुआती छह वर्षों में मस्तिष्क विकास, संतुलित आहार और साफ-सफाई की आदतों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना भार्गव ने बताया कि पोषण पखवाड़े के माध्यम से समाज में सही पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार उनके समुचित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में आशा पाराशर, शशि जैन, सहायिका पार्वती सैन, आशा सहयोगिनी सहित ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




