अंजुमन मदरसा इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारां रोड, मांगरोल में यूनानी व आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति परामर्श शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। इस शिविर में 140 रोगियों का उपचार किया गया।
डॉ. राज़िक हुसैन ने बताया कि यूनानी चिकित्सा पद्धति में प्रत्येक मरीज के मिजाज के अनुसार रोगों का उपचार किया जाता है। इस पद्धति में इलाज के चार मुख्य तरीके शामिल हैं — इलाज-बिल-तदबीर (Regimental Therapy), इलाज-बिल-गिजा (Diet Therapy), इलाज-बिल-दवा (Pharmacotherapy) और इलाज-बिल-यद (Surgery)।
इस निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में डॉ. नासिर हुसैन, डॉ. राज़िक हुसैन, डॉ. नोशीन बानो, डॉ. मोहम्मद इमरान, राहिल हुसैन, एजाज अहमद और अयान ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में गर्दन दर्द, कमर दर्द, पीठ दर्द, कंधे दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, साइटिका, गठिया, स्लिप डिस्क, पथरी, बवासीर, अस्थमा, पुरुष एवं स्त्री रोग, बालों का झड़ना, चर्म रोग एवं मौसमी बीमारियों का निःशुल्क उपचार व औषधियां वितरित की गईं।
इसके साथ ही हिजामा थेरेपी (कपिंग थेरेपी) एवं मसाज थेरेपी भी की गई, जिससे मरीजों को राहत प्रदान की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




