Categories लोड हो रही हैं...

उमंग संस्थान ने पर्यावरण संदेश के साथ मनाया स्थापना दिवस

बूंदी में उमंग संस्थान ने स्थापना दिवस पर श्रमदान, पोस्टर प्रतियोगिता और परिंडा अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व पक्षी सेवा का संदेश दिया।

रवि गौतम23 April 2026
उमंग संस्थान ने पर्यावरण संदेश के साथ मनाया स्थापना दिवस

बूंदी में उमंग संस्थान ने अपना 14वां स्थापना दिवस पर्यावरणीय सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रमदान, पोस्टर प्रतियोगिता और परिंडा बांधने जैसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति संरक्षण और पक्षी सेवा का संदेश दिया गया।

बाल अधिकारिता विभाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक हुकम चंद जाजोरिया के आतिथ्य में पक्षियों के लिए जल सेवा हेतु परिंडे लगाए गए। उन्होंने ‘एक परिंडा मेरा भी’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना न केवल मानवीय कर्तव्य है, बल्कि इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।

कार्यक्रम संयोजक कुश जिंदल ने सभी को अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संस्थान के समन्वयक कृष्ण कांत राठौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस के तहत श्री महावीर विद्यालय और एलीट इंटरनेशनल स्कूल में भी गतिविधियों का आयोजन किया गया। श्री महावीर विद्यालय में प्रधानाचार्य भावना जिंदल के नेतृत्व में छात्रों ने पोस्टर बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और परिंडे लगाए।

वहीं एलीट इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक मोनिका माहेश्वरी के नेतृत्व में छात्रों ने श्रमदान कर पौधों की देखभाल की और परिसर की सफाई की। बच्चों ने कचरे की छंटाई कर प्राकृतिक कचरे को कंपोस्ट के लिए अलग एकत्र किया।

संस्थान के सचिव डॉ सर्वेश तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सप्ताहभर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं अध्यक्ष डॉ सविता लौरी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी #UmangSansthan #Environment #ParindaAbhiyan #BirdConservation #EarthDay #RajasthanNews #SocialWork