कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर फर्स्ट) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार राठी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अब 6 जून तक ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 8 जून तक किया जाएगा। प्रवेश के लिए अंतिम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 9 जून को किया जाएगा। अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में बी.एससी. मैथ्स एवं बायोलॉजी विषयों के लिए आवश्यक शैक्षणिक स्टाफ उपलब्ध है तथा रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




