तुरफरी माता मंदिर में संध्या आरती व संध्या चौपाल कार्यक्रम आयोजित
ग्रामीणों ने अधिकारियों और भाजपा नेताओं से मंदिर विकास व सुरक्षा की मांग की
राज्य सरकार द्वारा 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘बारह विश्वास के, विकास के जन के’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को घाटी चौराहा स्थित तुरफरी माता मंदिर में संध्या आरती एवं संध्या चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अंशुल बेनीवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं तुरफरी माता मंदिर समिति के सदस्य शामिल हुए। भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनविश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा 17 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत देव दर्शन, संध्या आरती एवं संध्या चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मंदिर समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। शाम 7:15 बजे आयोजित संध्या आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
आरती के पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित संध्या चौपाल में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा और विकास को लेकर अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी मांगें रखीं। समिति की मांग पर उपखंड अधिकारी अंशुल बेनीवाल ने मंदिर क्षेत्र का सीमांकन कर खतरे वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रुपाराम मुरावतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जयपाल, जिला मंत्री अमन जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर मानधनिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश भाकर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा, बोरावड़ मंडल अध्यक्ष राजेश डारा, शहर मंडल महामंत्री कृष्णा दाधीच सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




