गाड़ी संख्या 14863 मरुधर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन छूट जाने पर रेलवे के टीटीई ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, यात्री बनारस से जयपुर के लिए सफर कर रहा था। जयपुर स्टेशन पर उतरने के बाद उसे याद आया कि उसका मोबाइल कोच बी-2 की सीट संख्या 58 पर चार्जिंग पर रह गया है। इसके बाद यात्री ने संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटीई को सूचना दी।
सूचना मिलते ही टीटीई बलवंत सिंह तुरंत संबंधित सीट पर पहुंचे और मोबाइल व चार्जर को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
बाद में मकराना स्टेशन पर टीटीई बलवंत सिंह और राहुल कुमार ने यात्री के परिचित को मोबाइल और चार्जर सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर यात्री और उसके परिचित ने दोनों रेलकर्मियों का आभार व्यक्त किया। रेलवे कर्मचारियों की इस ईमानदारी और तत्परता की अन्य यात्रियों ने भी सराहना की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




