Categories लोड हो रही हैं...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर फूटोलाव मोड़ के पास चलते ट्रेलर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई, दमकल ने आग बुझाई।

सत्यनारायण शर्मा25 June 2026
दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग

चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया आग पर काबू

दौसा-मनोहरपुर हाईवे-148 पर फूटोलाव मोड़ से आगे दौसा की ओर बुधवार रात करीब 9 बजे एक चलती ट्रक-ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया।

आंधी थाना अधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। उस समय ट्रेलर में भीषण आग लगी हुई थी। घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस द्वारा तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर में लोहे का सामान भरा हुआ था और वह दौसा की ओर से मनोहरपुर की तरफ जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DausaNews #ManoharpurHighway #TruckFire #TrailerFire #Aandhi #RajasthanNews #BreakingNews #HighwayAccident #FireIncident #eNewsBharat #HindiNews #RoadSafety #ViralNews #LatestNews #DausaRajasthan