“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत बुधवार को रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण तथा देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने देश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समृद्धि और लोकमंगल के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकासात्मक परिवर्तन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार को आगे भी गति मिलने की कामना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार बृजेश कुमार, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचन्द्र जैन सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।



