टोंक में तरुण खटीक हत्या मामले को लेकर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन
दिल्ली में खटीक समाज के युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में सोमवार को टोंक जिले में खटीक समाज सहित सर्व समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया और उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
अखिल भारतीय खटीक समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों को फांसी की सजा देने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि होली पर्व के दौरान एक तीन साल की बालिका द्वारा सड़क पर पानी का गुब्बारा फेंकने से उसके छींटे एक मुस्लिम समुदाय की महिला पर लग गए थे। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गुस्साए लोगों ने तरुण खटीक और उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई।
खटीक समाज के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
ज्ञापन देने वालों में मोतीलाल पहाड़िया, गुड्डू चावला, विष्णु चावला, सत्यनारायण नामा, रोहिताश्व कुमावत, लड्डू लाल किराड़, विजय चावला, राधेश्याम चावला, सीताराम चावला, पंकज पहाड़िया, सोनू परिड़वाल, कमलेश चावला, कैलाश चावला, राजेश मुनिया, सौरभ पहाड़िया, सचिन किराड़, अन्नू तसेरा और कन्हैया लाल टेपण सहित कई लोग शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




