टोंक में स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है, जिससे बाजारों में सख्ती बढ़ गई है।
टोंक शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद और टोंक पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अब मुख्य बाजारों में दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान रखने की अनुमति नहीं होगी।
नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद द्वारा शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न जोन बनाए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर परिषद ने कई टीमों का गठन किया है, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का साथ दें, ताकि टोंक को एक आदर्श शहर बनाया जा सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




