Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में दो लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

टोंक के सदर थाना क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

केशव राज सैन19 February 2026
टोंक में दो लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

टोंक जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत की 8 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा खरीद-फरोख्त से जुड़ी 12 हजार 400 रुपए की नकद राशि जब्त की गई है। कार्रवाई बुधवार देर शाम सोरन रोड क्षेत्र में की गई।

यह कार्रवाई महिला अपराध अनुसंधान सेल के एएसपी कमल प्रसाद के निर्देशन, डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन तथा जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

जिला स्पेशल टीम प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भीम सिंह पुत्र कामदार सांसी निवासी पोल्याडा थाना दूनी, हाल गणेशजी मंदिर के सामने सोरण रोड, थाना सदर टोंक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से नकद राशि और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जो कथित रूप से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल शिवपाल, कांस्टेबल प्रधान, कांस्टेबल रुकमकेश, कांस्टेबल राधाकिशन एवं कांस्टेबल राजेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #SmackSeized #RajasthanPolice #CrimeNews #NDPSAct #DrugFreeIndia #PoliceAction #TonkCrime #RajasthanNews #eNewsBharat

टोंक में दो लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार | eNews Bharat