Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टोंक जिले में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने मंदिरों में पूजा की। बासी भोजन का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से रक्षा की कामना की।

केशव राज सैन9 March 2026
टोंक में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टोंक में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टोंक जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सोमवार सुबह से ही शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से महिलाएं सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना में व्यस्त नजर आईं।

महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार एक दिन पहले बनाए गए बासी पूड़ी, गुनिया और अन्य ठंडे व्यंजनों का भोग शीतला माता को अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने माता के भजन और गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों की दीवारों पर हल्दी के पंजों के थपे लगाकर मंगल कामनाएं भी की गईं।

पूजन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा। संतोष, मीनाक्षी और शकुंतला ने बताया कि शीतला माता की पूजा करने से परिवार में रोग और संकट दूर रहते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है।

महिलाओं ने बताया कि शीतला माता को चढ़ाने के लिए पकवान एक दिन पहले रात में ही बना लिए जाते हैं। इसके बाद सूर्योदय के समय महिलाएं सज-धज कर मंदिर पहुंचती हैं और माता को बासी भोजन का भोग लगाती हैं। इस दौरान छोटे बच्चे भी अपनी माताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा के बाद उन्हें भी ठंडा प्रसाद (बासौड़ा) खिलाया गया।

पूजा की थाली में यह सामग्री होती है

शीतला माता की पूजा में थाली में पुआ, रोटी, दही, बाजरा और मीठे चावल जैसे व्यंजन रखे जाते हैं। इसके साथ रोली, हल्दी, अक्षत, मेहंदी और कुछ सिक्के भी पूजा सामग्री में शामिल किए जाते हैं।

पूजा के दौरान माता शीतला को ठंडे जल का अर्घ्य दिया जाता है और बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। अष्टमी तिथि पर शीतल जल से स्नान करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि माता शीतला को ठंडा जल और ठंडा भोजन अत्यंत प्रिय है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #RajasthanNews #SheetlaSaptami #SheetlaMata #HinduFestival #ReligiousNews #CultureRajasthan #LocalNews #eNewsBharat

टोंक में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | eNews Bharat