प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी टोंक ने शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त को टोंक शहर की मुख्य बाजार की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, नालों व तालाबों से आने वाली बदबू को रोकने के लिए सफाई तथा गंदगी व उबलते सीवरेज को दुरुस्त कराने की मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सोसायटी के उपाध्यक्ष सरताज अहमद एडवोकेट की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त धर्मपाल जाट से मुलाकात कर काफला बाजार के बड़े दरवाजे से देवली रोड, सवाई माधोपुर रोड, मोतीबाग चौराहा व छावनी सर्किल तक सड़कों की मरम्मत की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जाता है और गरीब लोगों पर अधिक कार्रवाई की जाती है।
सोसायटी ने टोंक के ऐतिहासिक तालाबों व नालों में गंदगी, कचरा व मलबा जमा होने से फैल रही बदबू और स्वास्थ्य खतरे की ओर भी ध्यान दिलाया। मच्छरों व अन्य हानिकारक जीवों से बीमारियों का खतरा बढ़ने की बात कही गई।
सीवरेज समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई गई, जिसमें कई क्षेत्रों में गंदा पानी सड़कों पर बहने और लोगों को भारी परेशानी का सामना करने की बात कही गई।
आवारा पशुओं व कुत्तों की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई गई और इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की गई।
सोसायटी ने 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर परिषद के घेराव और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




