Categories लोड हो रही हैं...

टोंक संघपुरा में दो समुदायों में झगड़ा, पथराव के बाद तनाव

टोंक के संघपुरा इलाके में दो समुदायों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा और पथराव हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ा, पुलिस और आरएसी तैनात।

केशव राज सैन5 March 2026
टोंक संघपुरा में दो समुदायों में झगड़ा, पथराव के बाद तनाव

टोंक में दो समुदायों के बीच झगड़े के बाद तनाव, पुलिस और RAC तैनात

टोंक शहर के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात दो अलग-अलग समुदायों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ते हुए पथराव तक पहुंच गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियात के तौर पर शहर के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

दो लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के दौरान दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के लोग घटनास्थल के आसपास एकत्रित हो गए, जिससे माहौल कुछ समय तक तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस का कहना – अफवाहों पर ध्यान न दें

टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है। दोनों पक्षों की ओर से जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोगों ने भीड़ के रूप में हमला किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

होली और रमजान के बीच बढ़ी सुरक्षा

होली और रमजान के दौरान हुई इस घटना को देखते हुए पुलिस ने शहर कोतवाली, पुरानी टोंक और सदर थाना क्षेत्र का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। साथ ही लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #RajasthanNews #BreakingNews #TonkUpdate #CrimeNews #RajasthanPolice #eNewsBharat #IndiaNews

टोंक संघपुरा में दो समुदायों में झगड़ा, पथराव के बाद तनाव | eNews Bharat