Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में सचिन पायलट का सरकार पर तीखा हमला चुनाव

टोंक दौरे पर सचिन पायलट ने सरकार पर चुनाव टालने, नरेगा बंद होने और ग्रामीण विकास प्रभावित होने के आरोप लगाए, लोकतंत्र कमजोर होने की बात कही

केशव राज सैन13 April 2026
टोंक में सचिन पायलट का सरकार पर तीखा हमला चुनाव

एंकर - पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे थे। आज दूसरे दिन के दौरे के दौरान टोंक सर्किट हाउस में उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान सभी लोगों की यही मांग है कि जल्द से जल्द राजस्थान में नगर परिषद और पंचायत चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासक तैनात हैं, जो जनता के रोजमर्रा के कामों को ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

kcylmnn2wto0duphvutw

पायलट ने आरोप लगाया कि जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है, तब से ना छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं, ना नगर निकाय और ना ही पंचायत चुनाव। कोर्ट के आदेश के बावजूद भी चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि चुने हुए प्रतिनिधि अपने वार्ड और पंचायतों में काम करें, क्योंकि अधिकारी इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नहीं चला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव टाल रही है क्योंकि उसे हार का डर है।

सचिन पायलट ने नरेगा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कई गांवों में नरेगा का काम बंद है और ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नरेगा का नाम बदलकर केवल दिखावा किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास, रोजगार और पंचायत चुनाव सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं और केवल घोषणाओं और विज्ञापनों के जरिए काम दिखाया जा रहा है।

पायलट ने आगे कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आने वाले हफ्तों में पेयजल संकट गहरा सकता है, इसलिए सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए, जैसे जलापूर्ति, टैंकर व्यवस्था और पाइपलाइन मरम्मत।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SachinPilot #TonkNews #RajasthanPolitics #Congress #BJP #NregaScheme #PanchayatElection #UrbanLocalBody #BreakingNews #eNewsBharat

टोंक में सचिन पायलट का सरकार पर तीखा हमला चुनाव | eNews Bharat