Categories लोड हो रही हैं...

टोंक रामसागर तालाब

कार समेत डूबे दो युवक सवा माह बाद मिले, 8 जनवरी से थे लापता

केशव राज सैन16 February 2026
टोंक रामसागर तालाब

तालाब में कार के साथ डूबे दो युवक सवा माह बाद मिले

टोंक जिले में एक दर्दनाक हादसे का खुलासा सवा माह बाद हुआ। दूनी थाना क्षेत्र के आवां कस्बे स्थित रामसागर तालाब में कार सहित डूबे दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों युवक 8 जनवरी से लापता थे।

ऐसे हुआ खुलासा

सोमवार सुबह करीब 9 बजे बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब में किसानों को कार का ऊपरी हिस्सा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी द्वारा कार को बाहर निकाला गया। कार में दो शव मिले, जो काफी सड़-गल चुके थे। पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान

मृतक दबलाना थाना क्षेत्र के रेण निवासी:

  • रमेश (43) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर

  • महावीर (40) पुत्र सेवा गुर्जर

रमेश दो बहनों का इकलौता भाई था। महावीर उसका करीबी दोस्त था।

8 जनवरी से थे लापता

जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को दोनों युवक देवली तहसील क्षेत्र के गांवड़ी गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां से लौटते समय वे रमेश के जीजा सीताराम गुर्जर (निवासी ख्वासपुरा) के घर रुके। सर्दी अधिक होने की बात कहकर वे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर अपने गांव जाने के लिए निकले और अगले दिन कार लौटाने का आश्वासन दिया।

लेकिन वे अपने बूंदी जिले स्थित गांव नहीं पहुंचे। अगले दिन परिजनों ने संपर्क किया, जिसके बाद दबलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

संभवतः रास्ता भटकने से हादसा

देवली डीएसपी रामसिंह ने बताया कि दोनों युवक कार में सवार थे और कार के तालाब में डूबने से दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है। आशंका है कि रास्ता भटकने या अंधेरे के कारण कार सीधे तालाब में जा गिरी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।