Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में राजीव दत्ता का जन्मदिन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम

टोंक में राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता का जन्मदिन पर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

केशव राज सैन11 April 2026
टोंक में राजीव दत्ता का जन्मदिन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम

टोंक में राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता का उनके जन्मदिन पर भव्य स्वागत किया गया।

राजीव दत्ता जयपुर से कोटा जाते समय टोंक पहुंचे, जहां पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने उन्हें हनुमान जी की गदा भेंट की तथा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

राजीव दत्ता ने इस दौरान सनातन धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, ऐसे में बच्चों को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक सहित विभिन्न खेलों के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं और नशे से दूर रखते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के साथ शिक्षाविद महेंद्र चौधरी, जगदीश गुर्जर, जयनारायण वर्मा, विष्णु चावला, पंडित दीनदयाल मंडल अध्यक्ष, सुनील जैन, राजवीर चौधरी, गुड्डू चावला, अनूप तसेरा, गौरव चारण, अनिल शर्मा, विशाल मेहता, पुष्पेंद्र जैन, महावीर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #RajivDatta #WrestlingAssociation #WelcomeEvent #RajasthanNews #YouthMotivation #SportsNews #eNewsBharat