Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में राज सखी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ

टोंक में राज सखी मेला 2026 का शुभारंभ, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने महिलाओं को 8 करोड़ से अधिक राशि वितरित कर सशक्तिकरण पर जोर दिया।

केशव राज सैन17 March 2026
टोंक में राज सखी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ

एंकर: राज सखी मेला-2026 का शुभारंभ

प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राजीविका मिशन के तहत ‘‘लखपति दीदी योजना’’ का विस्तार किया गया है, जिसके अंतर्गत अब महिलाओं को 1.5 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये का लोन मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण देश का आर्थिक आधार है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नारी शक्ति की भूमिका अहम है।

वे सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित राज सखी मेला-2026 के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए।

श्री चौधरी ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल द्वारा किए गए नवाचार ‘‘डीएम विद दीदीज’’ की सराहना करते हुए कहा कि राजीविका मार्ट और डिग्गी स्थित श्री कल्याण जी मंदिर में महिलाओं को दुकान उपलब्ध कराने से उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। उन्होंने इसके लिए 50 लाख रुपये की घोषणा भी की।

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह मेला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि मेले में राजस्थान के अन्य जिलों के 19 और स्थानीय 36 स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में राजीविका की दीदीज सरिता निराला, सुमन जांगिड और ममता योगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आत्मनिर्भर बनी हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, सीईओ परशुराम धानका, एडीएम रामरतन सौकरियां, उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रौहलानिया सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने किया मेले का अवलोकन

कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद उनकी मेहनत और हुनर का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर समूह से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.5 प्रतिशत ब्याज दर पर प्राप्त ऋण से खरीदी गई स्कूटी की चाबी भी सौंपी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #RajSakhiMela2026 #WomenEmpowerment #RajasthanNews #Rajeevika #LakhpatiDidi #KanhaiyaLalChaudhary #SelfHelpGroup #RuralEconomy #India2047

टोंक में राज सखी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ | eNews Bharat