Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में राधामोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंका गया विवाद

टोंक में राधामोहन दास अग्रवाल के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया, सचिन पायलट विवाद से सियासत गरमाई।

केशव राज सैन28 April 2026
टोंक में राधामोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंका गया विवाद

टोंक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभा के दौरान राजस्थान बीजेपी के प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को “UP का भगोड़ा” और “बहरूपिया” कहे जाने के बयान के बाद सियासी विवाद गहरा गया है।

इस बयान के विरोध में मंगलवार को टोंक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सऊद सईदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से घंटाघर तक राधामोहन दास अग्रवाल की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और घंटाघर चौराहे पर उनका पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए “सचिन पायलट जिंदाबाद” और “राधामोहन अग्रवाल मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी इस बयान का विरोध करते हुए राधामोहन दास अग्रवाल से माफी की मांग की थी।

वहीं टोंक में इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

बाइट- 01: सऊद सईदी, जिलाध्यक्ष (ढाढ़ी वाले चश्मा लगाए हुए)
बाइट- 02: रामबिलास चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष (सिर पर साफी ओढ़े हुए)
बाइट- 03: कमल बैरवा, पूर्व विधायक निवाई (पीपल, सफेद कुर्ता पायजामा)


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #SachinPilot #RajasthanPolitics #CongressProtest #BJPvsCongress #PutlaDahan #PoliticalNews #BreakingNews #RajasthanNews #eNewsBharat

टोंक में राधामोहन दास अग्रवाल का पुतला फूंका गया विवाद | eNews Bharat