Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में नवरात्रा शुरू, माताजी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

टोंक जिले में बसंतीय नवरात्रा शुरू होते ही माताजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशेष सजावट, घट स्थापना और पूजा-अर्चना का माहौल बना।

केशव राज सैन19 March 2026
टोंक में नवरात्रा शुरू, माताजी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

टोंक में नवरात्रा शुरू, माताजी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

जिले में बसंतीय नवरात्रा रविवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रा आरंभ होते ही घट-स्थापना के साथ माताजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही जिलेभर के देवी मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और पूजा-अर्चना का क्रम लगातार जारी है।

जिला मुख्यालय स्थित कंकाली माताजी मंदिर सहित दूणजा माताजी, चांदली माताजी, कुचलवाड़ा की माताजी समेत विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महिलाएं सजधज कर मंदिरों में धोक लगाने पहुंच रही हैं, वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

नवरात्रा के अवसर पर कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया है। अनेक श्रद्धालु व्रत रख रहे हैं, जबकि कुछ भक्त पैदल यात्रा और दण्डवत यात्रा कर माताजी के दरबार में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

इससे पूर्व मंदिरों में विशेष साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की गई। रात के समय मंदिरों में की गई विद्युत सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगमगाते मंदिरों का दृश्य देखते ही बन रहा है।

नवरात्रा के पहले दिन से ही जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #Navratra #Navratri2026 #MatajiMandir #RajasthanNews #ReligiousNews #KankaliMata #Tonk #Bhakti #eNewsBharat

टोंक में नवरात्रा शुरू, माताजी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु | eNews Bharat