Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में स्कूलों के मिड-डे-मील हेतु गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

टोंक में भारत गैस एजेंसी ने कंपनी निर्देश पर स्कूलों के मिड-डे-मील के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई बंद की, पोषाहार बनाने में परेशानी की आशंका।

केशव राज सैन11 March 2026
टोंक में स्कूलों के मिड-डे-मील हेतु गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

एकर-स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

टोंक जिले में स्कूलों में बनने वाले मिड-डे-मील (पोषाहार) पर अब असर पड़ने की आशंका है। भारत गैस एजेंसी टोंक के संचालक ने कंपनी के मौखिक निर्देशों का हवाला देते हुए स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी है। इससे पोषाहार तैयार करने में परेशानी होने की संभावना जताई जा रही है।

भारत गैस एजेंसी टोंक के संचालक दिनेश बुंदेल ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से मौखिक निर्देश प्राप्त हुए थे कि आगामी व्यवस्था को देखते हुए स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी जाए।

इस निर्देश के बाद एजेंसी की ओर से मंगलवार को ही कलेक्टर को पत्र भेजकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद करने की जानकारी दी गई। इसकी प्रति डीएसओ भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ग्राम लवेश, नसीराबाद (अजमेर) को भी भेजी गई है।

वहीं प्रारंभिक शिक्षा के कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी की ओर से स्कूलों में पोषाहार बनाने के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई बंद करने का पत्र प्राप्त हुआ है। इसका जवाब तैयार कर कलेक्टर को भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूलों में पोषाहार व्यवस्था पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में जिला कलेक्टर डॉ. कल्पना अग्रवाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #MidDayMeal #GasSupply #SchoolNews #RajasthanNews #EducationNews #BreakingNews #GovernmentScheme #eNewsBharat #IndiaNews

टोंक में स्कूलों के मिड-डे-मील हेतु गैस सिलेंडर सप्लाई बंद | eNews Bharat