Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित

टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7601 अभ्यर्थियों के लिए 18 केंद्रों पर शुरू हुई, कड़ी जांच, फिंगरप्रिंट सत्यापन और भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।

केशव राज सैन18 April 2026
टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित

टोंक जिले में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए।

जिला मुख्यालय सहित निवाई क्षेत्र में बने 18 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षार्थी रात से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और सुबह 8 बजे से लंबी कतारें लग गईं। प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

इस परीक्षा के लिए कुल 7601 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से अधिकांश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और अभी तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। तीन सतर्कता दल, 9 पेपर कोऑर्डिनेटर, 30 ऑब्जर्वर और 773 वीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों की पहचान फिंगरप्रिंट तकनीक से की जा रही है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #AgricultureExam #RajasthanJobs #Recruitment2026 #ExamUpdate #GovernmentExam #EducationNews #NivaiNews #PoliceSecurity #eNewsBharat

टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित | eNews Bharat