Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू

टोंक जिले में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7601 अभ्यर्थियों के लिए शुरू हुई। कड़ी जांच, फिंगरप्रिंट सत्यापन और भारी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई।

केशव राज सैन18 April 2026
टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू

टोंक जिले में शनिवार को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय सहित निवाई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थियों को सख्त जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया। कई परीक्षार्थी रात से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे और सुबह 8 बजे से कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

इस परीक्षा के लिए कुल 7601 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से अधिकांश परीक्षा में शामिल हुए। जिलेभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है और अभी तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। तीन सतर्कता दल, 9 पेपर कोऑर्डिनेटर, 30 ऑब्जर्वर और 773 वीक्षक तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों की पहचान फिंगरप्रिंट के माध्यम से की गई।

सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #AgricultureExam #RecruitmentExam #RajasthanJobs #ExamUpdate #GovernmentExam #EducationNews #NayeeBharti #PoliceSecurity #eNewsBharat