Categories लोड हो रही हैं...

टोंक जिला कारागृह का न्यायाधीश ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी विस्तारपूर्वक

टोंक जिला कारागृह के निरीक्षण दौरान न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने बंदियों की सुविधाओं, भोजन गुणवत्ता और विधिक सहायता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केशव राज सैन8 May 2026
टोंक जिला कारागृह का न्यायाधीश ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी विस्तारपूर्वक

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को जिला कारागृह टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेलर राजेश मीणा से कारागृह की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कुल 462 बंदियों में से 452 पुरुष बंदी उपस्थित पाए गए, जबकि शेष बंदियों के न्यायालय में पेशी पर होने की जानकारी दी गई।

जेल परिसर निरीक्षण के दौरान साफ-सुथरा पाया गया। साथ ही भोजनशाला में बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

न्यायाधीश ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, मुकदमों की स्थिति, कोर्ट पेशी एवं अधिवक्ताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता योजना के तहत अधिवक्ता उपलब्ध करवाने की जानकारी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता पंकज कुमावत, पीएलवी चन्द्रकला शर्मा तथा डीएसएलएसए टोंक के कार्मिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #जिला_कारागृह #जेल_निरीक्षण #विधिक_सेवा_प्राधिकरण #राजस्थान_समाचार #कानूनी_समाचार #eNewsBharat #trending

टोंक जिला कारागृह का न्यायाधीश ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी विस्तारपूर्वक | eNews Bharat