Categories लोड हो रही हैं...

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

टोंक के सदर थाना पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रोलियां जब्त कीं, कई बजरी माफिया मौके से फरार।

केशव राज सैन12 March 2026
अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रोलियां जब्त

अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी क्षेत्र में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रोलियां जब्त की हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के पहुंचते ही कई बजरी माफिया अपने ट्रैक्टर-ट्रोलियां लेकर मौके से फरार हो गए।

यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र में गहलोद नदी की पुलिया के पास की गई। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सदर थाना के सब इंस्पेक्टर निरमा मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #IllegalMining #BajriMining #RajasthanPolice #SandMafia #BanasRiver #CrimeNewsRajasthan #RajasthanUpdates #eNewsBharat #LocalNews