Categories लोड हो रही हैं...

टोंक हाउसिंग बोर्ड में सामूहिक हनुमान चालीसा पठन आयोजित

टोंक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामूहिक हनुमान चालीसा पठन आयोजित हुआ, जिसमें भक्ति, डिजिटल युग और आस्था के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई।

केशव राज सैन4 May 2026
टोंक हाउसिंग बोर्ड में सामूहिक हनुमान चालीसा पठन आयोजित

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टोंक में सामूहिक भव्य हनुमान चालीसा का पठन किया गया।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी टोंक द्वारा शिव मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा पठन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सोसायटी सचिव सुरेश विजय बिणजारी वाले ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार गांधी ने बताया कि युवाओं ने हनुमान चालीसा की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली भक्ति धुन ने फिल्मी गानों को भी पीछे छोड़ दिया है। भक्ति और डिजिटल युग का संगम अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है।

2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हनुमान चालीसा 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली भक्ति धुन बन गई है। इसने साल की सबसे बड़ी फिल्मी हिट “सियाराम” के टाइटल ट्रैक से भी पांच गुना ज्यादा स्ट्रीम्स हासिल किए हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा सुनने वालों की संख्या में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। युवाओं से लेकर बड़े सेलिब्रिटी तक सभी में हनुमान चालीसा के प्रति आस्था बढ़ी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए अपने बैग में हनुमान चालीसा रखती हैं। वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी कहा कि वे अपनी कार में हनुमान चालीसा सुनते हैं।

गायक हरिहरन द्वारा गाया गया हनुमान चालीसा नवंबर 2025 में 5 बिलियन व्यू पार करने वाला पहला भजन बन चुका है। लोग संकट और खुशी दोनों अवसरों पर हनुमान चालीसा से कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।

कार्यक्रम में सुरेश विजय, घनश्याम भार्गव, बद्री विजय, अशोक गांधी, जगदीश विजय, प्रभूदयाल पाटीदार, राजकंवर, भंवरसिंह, भागचंद विजय, मंजु गांधी, मधु गोयल, सुशीला विजय, मनीषा गुप्ता, मंजू विजय, प्रेम मेहरवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #हनुमानचालीसा #भक्ति #धार्मिककार्यक्रम #शिवमंदिर #हाउसिंगबोर्ड #राजस्थान #आस्था #ReligionNews #TonkNews