टोंक पुलिस ने "ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त टोंक" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 9 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव तथा वृताधिकारी रामअवतार के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश और पीपलू थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 जून 2026 को ग्राम अनवरनगर उर्फ भूरावाली के पास ग्रेवल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
पुलिस ने बोलेरो कैम्पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें सवार हनुमान प्रसाद शर्मा (37) निवासी लाम्बाकलां थाना मेहंदवास तथा अमन कुमार शर्मा (20) निवासी हरिपुरा थाना पीपलू के कब्जे से 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन संख्या RJ-26 GA-7055 तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ थाना पीपलू में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 79/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में पीपलू थाना पुलिस और डीएसटी टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




