Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में निःशुल्क नेत्र जांच चश्मा वितरण शिविर आयोजित

टोंक के रामाज रिसोर्ट में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 101 चालकों की जांच कर 63 को चश्मे व दवाइयां वितरित की गई।

केशव राज सैन8 April 2026
टोंक में निःशुल्क नेत्र जांच चश्मा वितरण शिविर आयोजित

रोड सेफ्टी लाइन एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन आयुक्त, राजस्थान जयपुर द्वारा 88वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन टोंक रोड चाकसू-निवाई के पास स्थित रामाज रिसोर्ट में किया गया।

शिविर में चालकों की आंखों की विभिन्न समस्याओं जैसे नजदीक और दूर की दृष्टि की जांच की गई। कुल 101 चालकों की जांच की गई, जिनमें से 63 को कमजोर दृष्टि पाए जाने पर निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं।

तकनीकी टीम में जसविंदर और अनन्त लकोटिया शामिल रहे। रामाज रिसोर्ट के मालिक मोहित टेलर ने शिविर के लिए अपना बैंक्वेट हॉल निःशुल्क उपलब्ध कराकर सहयोग किया।

सचिव प्रताप भाटिया ने बताया कि अगला शिविर सीकर में आयोजित किया जाएगा, जिससे राजमार्गों पर चलने वाले चालकों की दृष्टि बेहतर बनी रहे।

शिविर के दौरान सभी ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें अपनी लेन में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इस आयोजन में आरटीओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #EyeCheckupCamp #FreeEyeCamp #RoadSafety #DriverHealth #RajasthanTransport #RTO #HealthCamp #SocialAwareness #eNewsBharat