जिला मुख्यालय पर शनिवार अल सुबह बिजली निगम ने अवैध बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जयपुर और टोंक की 27 टीमों ने पुलिस जाप्ते के साथ शहर के करीब एक दर्जन कॉलोनियों में एक साथ कार्रवाई की।
इस दौरान टीमों ने अवैध बिजली कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 160 कनेक्शन काटे और 160 वीसीआर भरे। साथ ही करीब 70 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान टीमों ने बड़ी मात्रा में अवैध बिजली के तार और अन्य सामग्री भी जब्त की। इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटाने लगे, लेकिन टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सामग्री जब्त कर ली।
बिजली निगम के एसई कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि शहर के कई इलाकों से अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे बिजली की छीजत भी बढ़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया।
कार्रवाई सुबह करीब 4:30 बजे से 7:30 बजे तक पुरानी टोंक, रजबन, बड़ा कुआं, गड्ढा पहाड़िया सहित कई क्षेत्रों में की गई। इस दौरान बिजली के खंभों पर सीधे तार डालकर चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
अभियान के दौरान टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा सहित कोतवाली, सदर थाना और पुरानी टोंक थाने का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




