टोंक में ईद की नमाज़ को लेकर तैयारियां हुई तेज
शहर में ईद-उल-फितर की नमाज़ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ईदगाह कमेटी ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नमाज़ के आयोजन से जुड़ी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।
कमेटी ने बताया कि इस बार ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा कराई जाएगी। नमाज़ सुबह 8:45 बजे होगी और शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सलाहुद्दीन खिज़र नमाज़ अदा कराएंगे। यह निर्णय मौलवी मोहम्मद सईद साहब की सदारत में लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कमेटी सदस्यों ने साफ-सफाई, पानी, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही नमाज़ के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई।
ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोईन निजाम ने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग समय पर पहुंचें और शांति व सौहार्द के साथ ईद की नमाज़ अदा करें। उन्होंने कहा कि कमेटी की कोशिश है कि नमाज़ के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
इस मौके पर सेठ मोईन निजाम, मौलवी मोहम्मद सईद, मोईन निजाम, मौलाना सलाहुद्दीन खिज़र सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




