टोंक में डीएसटी का जुए के अड्डे पर छापा, चार आरोपी गिरफ्तार
टोंक में डीएसटी टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश पत्ती के जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 68 हजार रुपये की जुआ राशि और तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ टोंक के सुपरविजन में डीएसटी टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बछेरो के घेर में कार्रवाई की। यहां कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर इरफान पुत्र भैया खां द्वारा चौतरफा सुरक्षा के साथ संगठित रूप से जुए का संचालन किया जा रहा था।
डीएसटी टीम ने सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार व्यक्तियों को मौके पर ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। हालांकि जुए का संचालक इरफान मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में चल रहे जुआ-सट्टा के अड्डों पर डीएसटी की लगातार नजर बनी हुई है और आगे भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
अशफाक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी काली पलटन
असलम पुत्र जुम्मा खान निवासी धन्ना तलाई
उमर पुत्र रऊफ निवासी काली पलटन
सरफराज पुत्र फैज मोहम्मद निवासी काली पलटन
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




