Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई 5 लाख का गांजा बरामद

टोंक DST ने दूनी क्षेत्र में छापेमारी कर 5 लाख कीमत का 9.49 किलो गांजा बरामद किया और बाइक सवार आरोपी को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया

सुरेश बागड़ोलिया16 April 2026
टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई 5 लाख का गांजा बरामद

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

टीम ने दूनी थाना क्षेत्र में आंवा से चांदली माताजी रोड पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 9 किलो 490 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही एक हीरो पावर बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन और डीएसपी हेमराज के सुपरविजन में की गई। इसमें मुखबिर और तकनीकी सूचनाओं की अहम भूमिका रही।

टीम ने संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास मौजूद कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गोरधन उर्फ गौरव (25) पुत्र दुर्गासिंह दरोगा निवासी बावड़ी खेड़ा, थाना हिण्डोली (जिला बूंदी) हाल जयपुर रोड, देवली के रूप में हुई है।

आरोपी को दूनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #DSTAction #GanjaSeizure #NDPSAct #CrimeNews #RajasthanPolice #DrugSmuggling #PoliceAction #BreakingNews #DrugControl

टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई 5 लाख का गांजा बरामद | eNews Bharat