Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में दो समुदायों में झगड़े के बाद पथराव, तनाव

टोंक के देशवाली मोहल्ले में दो समुदायों के बीच झगड़े के बाद पथराव हुआ। कई लोग घायल हुए, पुलिस ने भारी जाब्ता तैनात कर हालात नियंत्रित किए।

केशव राज सैन7 March 2026
टोंक में दो समुदायों में झगड़े के बाद पथराव, तनाव

टोंक में दो समुदायों में झगड़े के बाद पथराव, क्षेत्र में तनाव

शहर के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात देशवाली मोहल्ले के पास दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पथराव कर दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।

टोंक एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चार दिनों में दूसरी बार पथराव की घटना

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच पथराव की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को संघपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था, जिसके बाद पुलिस और आरएसी के जवानों को मौके पर तैनात करना पड़ा था।

भारी पुलिस बल और आरएसी तैनात

शुक्रवार रात की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली, पुरानी टोंक और सदर थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी के जवानों को देशवाली मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया। साथ ही इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।

वाल्मीकि समाज का फैसला

घटना के बाद वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि अब महिला और पुरुष सफाईकर्मी देशवाली मोहल्ले में निजी या सरकारी तौर पर सफाई कार्य नहीं करेंगे। यदि कोई इस निर्णय का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ समाज स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #RajasthanNews #TonkStonePelting #LawAndOrder #RajasthanPolice #BreakingNews #ValmikiSamaj #eNewsBharat

टोंक में दो समुदायों में झगड़े के बाद पथराव, तनाव | eNews Bharat