Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में 90 लाख साइबर ठगी का बड़ा खुलासा दो गिरफ्तार

टोंक में DST टीम ने 90 लाख की साइबर ठगी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में मोबाइल, सिम और बैंक दस्तावेज बरामद।

सुरेश भदाला4 April 2026
टोंक में 90 लाख साइबर ठगी का बड़ा खुलासा दो गिरफ्तार

टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पुरानी टोंक थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस संगठित साइबर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमो नारायण और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पावर बाइक, 4 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और करीब 100 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इन सभी का उपयोग साइबर फ्रॉड को अंजाम देने में किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब 21 शिकायतें दर्ज थीं। विस्तृत जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में की गई। DST टीम की इस सफलता को जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

जनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंकन्यूज #साइबरक्राइम #DSTटीम #राजस्थानक्राइम #साइबरठगी #पुलिसकार्रवाई #ब्रेकिंगन्यूज #ATMफ्रॉड #इंडियान्यूज #eNewsBharat

टोंक में 90 लाख साइबर ठगी का बड़ा खुलासा दो गिरफ्तार | eNews Bharat